ग्रामीणों का गुस्सा फूटा: बीडीए टीम को बंधक बनाया

2a0b31edc588

बोले- बड़े प्लाटरों पर कार्रवाई करो, किसानों से क्यों वसूल रहे पैसे?

चंदौली के डीडीयू नगर क्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची बीडीए (विकास प्राधिकरण) टीम को मंगलवार को ग्रामीणों के भयंकर विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने अधिकारियों व कर्मचारियों को घेर लिया, बंधक बना दिया और जमकर नारेबाजी की।

जैसे ही बीडीए टीम गांव पहुंची, ग्रामीण भड़क उठे। उनका आरोप- बड़े अवैध प्लाटरों पर कोई कार्रवाई नहीं, बल्कि छोटे किसानों को निशाना बनाकर उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। ग्रामीण चिल्लाए, “पहले बड़े प्लाटरों की अवैध कॉलोनियां तोड़ी जाओ, किसानों को तंग करना बंद करो!”
स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि ग्रामीणों ने टीम को चारों तरफ से घेर लिया। अफरा-तफरी मच गई, धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार की खबरें आईं। सबसे हैरानी की बात- स्थानीय पुलिस काफी देर तक नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और भड़क गया।
काफी मशक्कत के बाद स्थिति संभली, लेकिन प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे। ग्रामीण बोले, “ईमानदार कार्रवाई होती तो ऐसा हंगामा न होता।” फिलहाल आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed