चंदौली के शिकारगंज में मेगा कैम्प का आयोजन

db644066b9fc

योजनाओं की दी गई जानकारी, 326 ने लिया लाभ


चकिया,(चंदौली)। क्षेत्र के शिकारगंज में बुधवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना, श्रमिक पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड इत्यादि के लाभ के बारे में 500 से अधिक लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान कुल 326 लाभार्थियों ने अपना पंजीयन कराया। वहीं बाल श्रम एवं विवाह रोकथाम हेतु शपथ भी दिलाया गया।

इस दौरान BOCW – 86, आयुष्मान कार्ड – 38, बायो मैट्रिक -20, न्यू आधार कार्ड -74, आधार कार्ड संशोधन – 16, राशन कार्ड यूनिट ऐड – 36, आयुष्मान कार्ड – 35, वृद्धा पेंशन – 9, कन्या सुमंगला – 12 योजनाओं से जोड़ा गया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक सरकारी सेवाओं को सीधे पहुँचाने के लिए एक सकारात्मक कदम है। अंत में ग्राम प्रधान महेश कुमार सिंह द्वारा बाल श्रम एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई।
कैंप में ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार, पंचायत सहायक पंकज कुमार, स्वास्थ्य विभाग से CHO, आशा,ANM, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, बोदलपुर पूर्व BDC अजीत कुमार, ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के पदाधिकारीगण, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, सुनील कुमार पाल, शिक्षा वेलेंटीयर से संजू, अमीनुद्दीन, डॉ.अखिलेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें