चंदौली में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

0e33cf9d9548

49 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, जानें किसे कहां मिली तैनाती  

चंदौली, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए बुधवार को बड़े पैमाने पर पुलिस फेरबदल किया गया है।यह कवायद जिले में प्रशासनिक कसावट और पुलिसिंग में सुधार के उद्देश्य से की गई है।

इसमें 49 मुख्य आरक्षियों, आरक्षियों व महिला आरक्षियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। यह कार्रवाई लापरवाही बरतने वालों पर लगाम लगाने और बेहतर कार्यशैली को बढ़ावा देने के लिए की गई है।पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें