चंदौली पुलिस ने तीन शातिर चोर को भेजा जेल

ad97e5cb920b
चोरी का आटो, एक्साइड बैटरी और 03 मोबाइल किया बरामद

चंदौली। जनपद के थाना बलुआ अंतर्गत बीते दिनों कोबाटा ट्रैक्टर की एक्साइट बैटरी 12 वोल्ट की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया। वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तत्परता दिखाते हुए तीन शातिर चोरों को चोरी के एक ऑटो, एक एक्साइट बैटरी, तीन रिंच और तीन मोबाइल बरामद कर लिया है। जिसके आधार पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।


फोटो : थाना बलुआ में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार कृष्णानन्द गुप्ता,विकास राय और रामबाज राय


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार अपराधियों की सख्ती से नकेल कसने का काम कर रही है। जिसके क्रम में रविवार को अमिलाई गांव निवासी विजय कुमार यादव पुत्र स्व0 विक्रमादित्य यादव ने तहरीर दिया कि उसके कोबाटा ट्रैक्टर की एक्साइट बैटरी 12 बोल्ट की चोरी हो गई है। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी के एक ऑटो, एक एक्साइट बैटरी तीन रिंच और तीन मोबाइल बरामद कर लिया है। 

साथ ही तीन शातिर चोर कृष्णानन्द गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल गुप्ता नि0 बंशीपुर, विकास राय पुत्र स्व0 गोवर्धन राय नि0 सर्वानन्दपुर, रामबाज राय पुत्र रामू राय नि0 बंशीपुर को किया गिरफ्तार कर लिया गया हैं। तीनों चोर थाना बलुआ क्षेत्र के ही निवासी है।

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज ने बताया कि उक्त तीनों चोर को आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जहां से जेल भेज दिया गया है। साथ ही एक्साइट बैटरी वादी को सौंप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed