चंदौली में ऑटो चालक निकला सवारी लुटेरा

4b3707329185

गहने सहित नगदी बरामद, मुखबिर की सूचना पर सफलता 

चंदौली, 28 अप्रैल 2026: थाना चंदौली पुलिस ने एक शातिर ऑटो चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6700 रुपये नकद और ऑटो वाहन (संख्या UP65QT3978) बरामद किया। आरोपी महिलाओं व बुजुर्गों को आसान शिकार बनाकर चोरी करता था।पूछताछ में उसने खुलासा किया कि चोरी के सोने के गहनों को बेचकर कुल 75,000 रुपये मिले थे, जिनमें उसका 25,000 का हिस्सा था।

16 मार्च 2026 को सुबह करीब 4:30 बजे इलाहाबाद से मुगलसराय होते चंदौली आ रही एक महिला व उसके बेटे के ट्रॉली बैग से सोने का मंगलसूत्र, झाला व दो अंगूठियां चुराई गईं। पीड़ित ने 17 मार्च को तहरीर दी, जिससे मुकदमा संख्या 107/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज हुआ। 15 अप्रैल को आरोपी ने दो साथियों संग एक बुजुर्ग से 4200 रुपये चुराए, मुकदमा 159/2026 दर्ज।
प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने 28 अप्रैल को मझवार स्टेशन के पास मंदिर के समीप सुजीत शर्मा (26 वर्ष, पुत्र राजकुमार शर्मा, निवासी वार्ड 1, नई बस्ती आलूमिल, चंदौली) को दबोचा। उसके पास शर्ट जेब से 1500 व बाकी 5200 रुपये बरामद हुए। दोनों मामलों में धारा 317 बीएनएस जोड़ी गई।
सुजीत ने बताया, “ऑटो चलाकर चोरी आसान है, बुजुर्ग-महिलाएं आसान शिकार। उतारकर दूर निकल जाते हैं, लाखों कमा लेते हैं।” चोरी के माल से बचे सिर्फ 5200 रुपये हैं, बाकी खर्च हो चुके।
प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय,
उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल बीर बहादुर यादव, अरविंद कुमार
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सफलता हासिल की। पुलिस ने सवारी यात्रियों को जेब व सामान पर नजर रखने की चेतावनी दी, खासकर रात में। यह गिरफ्तारी इलाके में चोरी पर लगाम लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed