चंदौली में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

खेल से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है : अरुण रत्नाकर
चंदौली । जनपद के सकलडीहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बरठी में रविवार को बीपीएल स्पोर्टिंग क्लब के तत्त्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की दर्जनों टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण रत्नाकर शिक्षक द्वारा फीता काटकर किया गया।
मे उपस्थित मुख्य अतिथि शिक्षक अरुण रत्नाकर सहित अन्य
श्री रत्नाकर ने बताया की स्वथ्य शरीर मे ही स्वथ्य मस्तिष्क का विकास होता है और खेल से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है।खेल संज्ञानात्मकता, पालनकर्ता, कल्पनाशीलता , सृजनात्मकता, शारीरिक, क्रियात्मक, भाषायी, सामाजिकता और भावात्मक विकास को बढ़ावा देता है।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच यूपीएस नई बाजार और दिनदासपुर के बीच खेला गया।जिसमें नईबाजार की टीम ने 42अंक पाकर विजेता रही वहीं दिनदासपुर की टीम 23अंक पाकर उप विजेता बनी।
प्रतियोगिता में उपस्थित बीपीएल स्पोटिंग क्लब के अध्यक्ष रामचंद्र, विकास, सन्नी, भूपेंद्र प्रताप, शिक्षक, पंचम, रामकरन, मुलायम, प्यारे, रामाशीष, नूर आलम, संदीप, मुकेश, दीपू सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोगो ने संबल प्रदान किया।