चंदौली में डग्गामार ओवरलोड वाहन सवारियों से भरी बसें पिकअप सुबह शाम भर रहे फर्राटा

ac1c067459d4
परिवहन विभाग नहीं लगा पा रहा लगाम

चंदौली,सकलडीहा। सुबह से शाम डग्गामार ओवर लोड वाहन और सवारियों से भरी बस से लेकर पीकअप सड़कों पर आयेदिन फर्राटा भर रही है। इसके बाद भी परिवहन और पुलिस प्रशासन के लोग मौन साधे हुए है। जिसके कारण दुर्घटनाऐं बढ़ने की संभावनाएं बनी है।


फोटो: सकलडीहा में फर्राटा भरते हुए डग्गमार वाहन ओवर लोड जाते हुए


स्कूल संचालक का आरोप है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर विभागीय अधिकारी द्वारा स्कूल मे खड़ी वाहन के साथ अन्य वाहन जो महीनों से बंद और खराब होकर खड़ी है उसकी भी चालान कर दिया गया। जिसे लेकर भारी नाराजगी जताया है।



भाकपा माले नेता शशीकांत सिंह, रमेश राय, श्रवण कुशवाहा ने कहा कि बबुरी थाना क्षेत्र में स्कूली वाहन के पलटने के बाद भी परिवहन विभाग डग्गामार भारी वाहन व सवारी वाहनों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है।सुबह से शाम तक ओवर लोड बड़ी वाहन बगैर फिटनेस व सिक्येारटी नंबर प्लेट लगाये सड़कों पर फर्राटा भर रही है जिसे रोक लगाने की मांग किया है।

उधर तहसील प्रशासन ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूली वाहनों सहित डग्गमार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। जिसे लेकर स्कूल संचालकों और डग्गामार वाहन चालकों में खलबली मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें