चंदौली सीएमओ ने सीएचसी का रात्रि में किया औचक निरीक्षण

3a4581b95c78
मरीजों से चिकित्सकीय सुविधा के बारे में किया पूछताछ, जाना हाल 

चंदौली,सकलडीहा, गुरूवार की देर रात सीएमओ डा. वाईके राय जमीनी हकीकत जानने के लिये सकलडीहा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक सहित कई डाक्टर और स्टाप मौजूद रहे। सीएमओ ने वार्ड से लेकर ओटी और नवजात शिशु कक्ष एनआईसीयू आदि के बारे में जानकारी हासिल किया।


फोटो : सीएमओ वाई के राय सकलडीहा सीएचसी अधीक्षक संजय यादव से चिकित्सकीय जानकारी लेते हुए 


इस दौरान एक प्रसव पीड़ित महिला का ऑन कॉलिंग महिला चिकित्सक डा. अंजू यादव की ओर से सकुशल रात्रि में प्रसव कराने पर सीएमओ ने सराहना किया। अबतक कुल आधा दर्जन से अधिक महिलाओं का आपरेशन से प्रसव की सुविधा मिलने पर ग्रामीणों का काफी लाभ होने लगा है।

शासन की ओर से सीएचसी और पीएचसी पर ग्रामीणों को बेहतर सुविधा चौबीस घंटा दिलाने को लेकर कटिवद्ध है। मरीजों को बेहतर सुविधा मिले इसको लेकर अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे है। इसी क्रम में सकलडीहा सीएचसी पर रात्रि करीब दस बजे सीएमओ डॉ.वाईके राय पहुँकर औचक निरीक्षण शुरू कर दिया।

 जहां सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव एक प्रसव पीड़ित महिला को ऑन कॉलिंग वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. अंजू यादव की ओर से आपरेशन से प्रसव कराने में जुटे रहे। इसके अलावा सीएमओ ने ओटी,एनआईसीयू, लेवर रूम, आपात चिकित्सा कक्ष और वार्ड में पहुंचकर मरीजों से उपचार व इलाज के बारे में जानकारी लिया।

 मरीजों द्वारा संतुष्टि जताने पर सीएमओ ने सीएचसी प्रशासन की सराहना किया। सीएचसी अधीक्षक ने हाईमास्ट और सोलर लाइट नही जलने व ओटी व जनरेटर की सुविधा दिलाने की बात कही। सीएमओं ने शीध्र ही जिलाधिकारी के माध्यम से शीध्र ही सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। 

इस मौके पर इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय यादव,डॉ. बीके प्रसाद, मनोज सेठ,गुड्डू सिंह,शिवेंद्र सिंह सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थ कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें