चंदौली में सीएचसी अधीक्षक हुए सम्मानित

d8f64c6d324a
मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया स्मृति चिन्ह 

ऑन कॉलिंग डॉक्टर के माध्यम से प्रसव पीड़ित महिलाओं का आपरेशन से प्रसव कराया गया 

चंदौली, जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में शनिवार को सीडीओ सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव और सीएमओ डा. वाई के राय ने स्मृति चिन्ह देकर सकलडीहा सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव को सम्मानित किया है। उपस्थित अन्य चिकित्साधिकारियों ने बधाई दिया है। एफआरयू सेंटर पर इनके द्वारा बीते जुलाई और अगस्त माह में डेढ़ दर्जन से अधिक रेफर प्रसव पीड़ित महिलाओं का ऑनकॉलिंग डा. के माध्यम से आपरेशन से प्रसव कराया था। 


फोटो: मुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्रनाथ श्रीवास्तव और सीएमओ वाई के राय सकलडीहा एचसी अधीक्षक डा. संजय यादव को सम्मानित करते हुए 


सकलडीहा सीएचसी पर लगातार ऑपरेशन के माध्यम से गरीब परिवार की महिलाओं को प्रसव की सुविधा मिलने से हजारों की बचत हो रही है। इससे गरीब परिवार के लोगों को काफी सहुलियत मिल रही है। बीते जुलाई माह में 5 और 14 अगस्त तक 8 महिलाओं को ऑन कॉलिंग वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. अंजू यादव की ओर से प्रसव कराया गया।



सीडीओ सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि सभी सीएचसी पर इस तरह की सुविधा मिलने लगे तो गरीबों को दर दर भटकने से छुटकारा मिल जाएगा और उनकी गाढ़ी कमाई की बर्बादी नहीं होगी। काफी सहुलियत और बचत होगी और शासन की मंशा पूरा होगी।

इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा.संजय सिंह, डा.हीरालाल सिंह, डा.सीपी सिंह, डीपीएम सत्यप्रकाश, सीएमएस डा. सत्यप्रकाश, डा.आरबी शरण, अधीक्षक धानापुर डा.रमेश, डा. बीपी उपाध्याय, डा. एसके चतुर्वेदी, डा. रविकांत, डा.शैलेन्द्र सहित अन्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed