डगरिया सरकार आश्रम के नए महंत बने नारायण गिरी

82692c3fff00

समझौते के आधार पर मिली जिम्मेवारी, एक साल से चल रहा था विवाद, अनियमितताओं के आरोप पर हटाए गए थे पूर्व महंत 

चंदौली, जिले के सकलडीहा क्षेत्र के चतुर्भुजपुर के बाबा डगरिया सरकार आश्रम में तपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़ा के पत्र और शनिवार को कोतवाली में हुए समझौते के आधार पर नारायण गिरी को आश्रम का नया महंत बनाया गया है। 

बता दें कि बाबा डगरिया सरकार आश्रम इस क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जिससे लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। यहां जनपद के साथ-साथ अन्य जिलों और बिहार प्रांत से भी श्रद्धालु श्री लालता गिरी महाराज व बाबा डगरिया सरकार के दर्शन और आशीर्वाद के लिए आते हैं।
पिछले एक साल से आश्रम में गद्दी को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते आश्रम से जुड़े पंचायती आनंद अखाड़ा ने एक पत्र जारी कर पूर्व महंत पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटा दिया था। इसके बाद नारायण गिरी को नया महंत नियुक्त किया गया।
सोमवार को कोतवाली में इस संबंध में एक पंचायत हुई, जिसमें पत्र के अनुसार आपसी सहमति से नारायण गिरी को नया महंत नियुक्त करने पर मुहर लगी। महंत नारायण गिरी ने बताया कि अब वे ही आश्रम से संबंधित सभी कार्यों की देखरेख करेंगे और व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे। 
इसकी जानकारी मिलने पर बाबा डगरिया के भक्तों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और महंत नारायण गिरी के स्वागत और अभिनन्दन के लिए शनिवार को लोगों का तांता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed