डेढ़ावल क्षेत्र में लाखों की चोरी के बाद पुनः ताला तोड़कर चोरी का प्रयास हुआ असफल

bafa73941810
चंदौली । जनपद चंदौली के थाना कोतवाली सकलडीहा अंतर्गत डेढ़ावल पुलिस चौकी के महज दो सौ मीटर दूर स्थित कंपोजिट विद्यालय डेढ़ावल में विगत दिनों हुई लाखों की चोरी के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने पर हौसलाबुलंद चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया। 



ज्ञातब्य है कि विगत 23/24 मई ,2024 की रात्रि चोरों ने कंपोजिट विद्यालय डेढ़ावल में ताला तोड़कर पांच बड़ी बैटरी, दो इंवर्रटर, एक कंप्यूटर सेट, तीन सी.पी.ओ., चार्जर, साउंड सेट आदि चुरा लिया गया जिस घटना की प्रधानाध्यापक मदन राम शर्मा द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज कराई गयी लेकिन महीनों बाद जब पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही हुई तो चोरों का हौसला और बढ़ गया। 

बुधवार की रात पुनः चोरों ने विद्यालय में घुसकर स्मार्ट क्लास का ताला तोड़कर चोरी का अथक प्रयास किया गया लेकिन उपर नीचे भुनासी ताला लगे होने के कारण असफल हो गए। प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षक सुबह विद्यालय पहुँचे तो ताला टूटा देख सन्न रह गए। प्रधानाध्यापक द्वारा तुरंत 112 नंबर पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी जिस पर पुलिस ने पहुँचकर जाँच पड़ताल किया। 

बताते चले कि इससे पूर्व भी दो तीन बार चोरी हुआ था जिसमें दो सिलेंडर,लगभग ढाई सौ प्लेट व गिलास,पंखे,साइकल आदि की चोरी हो चुकी है। यही नही पुलिस की शिथिलता के कारण हौसला बुलंद चोरों ने रैपुरा, नईकोट, विशूनपूरा, आवाजापुर, तेनुअट आदि दर्जनों विद्यालयों से पचासों बैटरी इन्वर्रटर आदि चुरा लिया। 

यदि पुलिस द्वारा अब भी चोरियों पर अंकुश नहीं लगाया गया व चोर गिरोह का पर्दाफास नहीं किया तो शीघ्र ही सभी विद्यालय सामानों से खाली हो जाएगा। जबकि शासन की ग्रामीण क्षेत्रों मे भौतिक सुबिधाए प्रदान कर सभी बच्चों को शिक्षित करने की सारी योजनाए धरी रह जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed