ताजिया जुलूस में शस्त्र निषेध, नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई: सीओ

9975c3b28a3b

चंदौली के धीना थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव की उपस्थिति में मुहर्रम त्यौहार को शांति पूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों तथा ताजियादारों ने भाग लिया और त्यौहार को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी मिश्रा ने कहा कि ताजियादार ताजिया की ऊंचाई मानक के अनुसार रखेंगे और किसी भी प्रकार का शस्त्र प्रदर्शन या उपयोग निषेध रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके मद्देनजर पुलिस टीम बनाकर निगरानी रखी जा रही है।
सीओ ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा त्यौहार में खलल डालने की किसी भी सूचना तक पहुंचती हो तो पुलिस को तुरंत सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि ताजिया को निर्धारित चौक पर रखा जाएगा और समय से कर्बला में दफन किया जाए।
बैठक में चौकी प्रभारी कमालपुर जयकरन सरोज, धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक शेष कुमार राय, राजेंद्र यादव, जलील अंसारी, पप्पू अली, इमरान अहमद, नसीम अली, वकीलू रहमान, तसउवर अली, नौशाद अली, कयामुद्दीन, मुन्ना अली, सलीम, अहमद अली, मुस्ताक अली, राजू सलमानी व अख्तर अली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed