तालाब में उतराया मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

bbd17d143059

चंदौली, धानापुर। क्षेत्र अंतर्गत सकरारी गांव स्थित एक तालाब में 27 वर्षीय युवक का उतराया हुआ शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. वही परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंके जानें का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु मोर्चरी हाउस भेज घटना की जॉच में जूट गई.

फोटो : मृतक अखिलेश राम की फाइल फोटो 

सकरारी गांव निवासी अखिलेश राम पुत्र नरेश राम उम्र 27 वर्ष गांव में मजदूरी करता था.परिजनों ने हत्या की आशंका करते हुए कहा कि तालाब में पानी उतना नहीं था जिसमें डूबा जा सकता है. मृतक के पिता ने बताया कि उसके लड़के की हत्या करके तालाब में फेंका गया है. 

वह किसी प्रकार से न तो पीड़ित था और न ही उसे किसी तरह की बीमारी थी. हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की माग किया है. इस बाबत धानापुर थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है और जॉच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें