Headlines

तीन दिवसीय वार्षिक श्रृंगार सम्पन्न

रिपोर्ट ! संदीप कुमार मुगलसराय
चन्दौली,डीडीयू नगर।क्षेत्र के कनेरा वीर बाबा तीन दिवसीय वार्षिक श्रृंगार उत्सव सोमवार को हवन ,पूजन व भंडारा के साथ देर रात तक समापन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय गीतों से गुंजाय हो उठा। क्षेत्र के दर्जनों गांव से सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किया।

क्षेत्र के चर्चित कनेरा वीर बाबा का तीन दिवसीय वार्षिक श्रृंगार उत्सव विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शनिवार को अखंड हरीकीर्तन के साथ शुभारंभ किया गया।रविवार को देवी जागरण के साथ सोमवार की देर रात तक भंडारा के साथ लोकगीत का आयोजन भव्य रूप से किया गया।

 यहां क्षेत्र के महादेवपुर,जमुनीपुर,खर्दीपुर,तारापुर, जीवनपुर,कोरी,सराय पकवान, टडिया, धमिना सहित दर्जनों गांव के सैकड़ो भक्तों ने पहुंच कर बाबा के दरबार में मत्था टेका ।वही प्रसाद के रूप में भंडारे का स्वाद चख अपने को धन्य हुए। इसके उपरांत देर रात तक ओमप्रकाश दीवाना व ऋतुराज के लोकगीत का लुफ्त उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस प्रशासन तैनात रही।

इस मौके पर आयोजक महेंद्र यादव, पन्रर बाबा, केदार बाबा ,गुल्ली यादव ,तुल्हई राम सहित तमाम भक्तों ने अपना सहयोग प्रदान किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *