Headlines

दुस्साहस:पूर्व प्रधान के घर से लाखों का जेवर सहित नगदी चोरो ने उड़ाया

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा (चन्दौली) अलीनगर थाना क्षेत्र के सांई सराय पयागपुर पूर्व प्रधान कैलाश पांडेय के घर से चोरों ने रविवार की देर रात सात लाख से अधिक के सोने चांदी के आभूषण सहित 15 हजार नगदी लेकर चंपत हो गये। घटना की जानकारी होने पर 112 और थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गयी। पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग किया है।

चोरी के बाद घर मे बिखरा पड़ा सामान

सांईसराय पयागपुर निवासी स्व. रामअवध पांडेय के पुत्र सोनू उर्फ कौशल पांडेय अपने घर में रविवार की शाम भोजन करने के बाद पत्नी सपना पांडेय व पुत्र बुलबुल औरा टिक्कू के साथ कमरे में सो रहे थे। वही पूर्व प्रधान कैलाश पांडेय दूसरे कमरे में सो रहे थे।
घर के बाहर बाउंड्री डाककर चोरों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर आलमारी से सोने की सिकड़ी,नथिया,मंटिका,नथुनी,सोने का मंगलसूत्र चार,झुमका दो जोड़ी, तीन सोने की अंगूठी, चांदी का करधनी, पैजनी, चांदी का सिक्का के साथ पन्द्रह हजार रूपया नगदी लेकर चले गये।
 जब परिजनों की रात में नींद टूटा तो दरवाजा और आलमारी खुला देख हैरान होगये। तुरंत 112 पर फोन कर पुलिस वालों को बुलाया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटना का वीडीओ बनाते हुए उचित कार्रवाई का भरोशा दिया। सुबह परिजनो ने थाने पहुंचकर चोरी की घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराया। पुलिस मामले में तहरीर लेकर जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *