पलक यादव का राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन

f0da4bea1366

लंबी कूद में लगायेगी छलांग, विद्यालय प्रशासन ने दी बधाई 


चंदौली, सकलडीहा। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पलक यादव का चयन होने पर विद्यालय प्रशासन और पिता सुनील यादव खुशी से गदगद हैं. उन्होंने छात्रा पलक यादव को बधाई दी है.

राष्ट्रीय इण्टर कालेज कमालपुर की कक्षा 9 की छात्रा पलक यादव राँची झारखण्ड में आयोजित 11 से14 जनवरी को आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में लम्बी कूद की छलांग लगाएगी.
उसके चयन पर उसके गांव बसगावां में खुशी का माहौल है उसके पिता सुनील यादव कापी गदगद हैं। राष्ट्रीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अभिमन्यु यादव ‘ दुर्ग विजय सिंह प्रवक्ता रामदेव सोनकर ‘ राजेश ‘ आशीष ‘सपना मिश्रा ‘ मधु सिंह ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed