पूर्व विधायक राजित प्रसाद यादव की चौथी पुण्यतिथि कल, जयंत चौधरी ने भेजा श्रद्धांजलि पत्र

08 नवंबर को तरयां वाराणसी में होगी श्रद्धांजलि सभा, जुटेंगे दिग्गज़
रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन
मारूफपुर/चंदौली। सैदपुर से दो बार विधायक रहे स्व. राजित प्रसाद यादव की चौथी पुण्यतिथि 08 नवंबर को तरयां वाराणसी में मनाई जाएगी। जिसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी ने पूर्व विधायक राजर्षि राजित प्रसाद यादव की चौथी पुण्यतिथि (8 नवंबर) पर उनके बड़े पुत्र डॉ.भारत भूषण यादव के नाम से पत्र भेजकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है।
मालूम हो कि जिले के सदर ब्लॉक अंतर्गत मसौनी गांव निवासी पूर्व विधायक की मृत्यु चार साल पूर्व 08 नवंबर को हो गई थी। राजनीति की सुचिता को स्थापित करने वाले पूर्व विधायक ने अपना जीवन बेहद सादगी और ईमानदारी से व्यतीत किया गया।
जिसकी मिशाल आज भी खुद राजनीतिज्ञ भी देते हैं। दो बार के विधायक होने के बावजूद भी उन्होंने अपने लिए न खुद का मकान और न ही कोई दो पहिया वाहन तक बनाया। सादगी, ईमानदारी और संत जीवन ही उनके जीवन की पूँजी थी। उनके निधन पर सभी दलों के लोगों ने उनको अपनी श्रद्धांजलि दी थी।
पूर्व विधायक की चौथी पुण्यतिथि पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, विधान परिषद सदस्य और नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव, पूर्व सांसद डीपी यादव ने उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ. भारत भूषण यादव को पत्र भेजकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।