प्रत्येक घटनाओं पर गम्भीरता से करें कार्यवाही-पुलिस महानिरीक्षक

अराजकतत्वों व शोहदों के विरुद्ध करें वैधानिक कार्यवाही
ड्यूटीरत पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा के साथ रहेंगे अलर्ट
चन्दौली– पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार कक्ष में समीक्षा एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शुक्रवार को बैठक की गई. बैठक में पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी, परिक्षेत्र वाराणसी मोहित गुप्ता ने शारदीय नवरात्रि, दशहरा, दीपावली व छठ के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा किया.साथ ही आइजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के डिफाल्टर से पूर्व की स्थिति में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व विवादित प्रकरणों में निरोधात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये.
हिस्ट्रीशीटर, टॉप टेन सूची में शामिल अभियुक्तों की सतत निगरानी व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही व पर्वों के दौरान संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी सी छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण को निर्देश दिये.
यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण व लुटेरे, अवैध शराब व पशु तस्करों आदि पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी सतत निगरानी व सत्यापन करते सक्रिय दुर्दांत अपराधियों का जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई कराने सहित उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये.
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे “आपरेशन त्रिनेत्र” के तहत ग्राम पंचायत एवं व्यापारी बन्धुओं व प्रतिष्ठान मालिकों, समाजसेवियों व अन्य लोगों से संग वार्ता कर सामंजस्य बना जनसहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित व संचालन की कार्रवाई कराएं
शासन के निर्देशानुसार चिन्हित अपराधों में दोषियों को मा0न्यायालय से सजा दिलाए जाने हेतु चलाए जा रहे “आपरेशन कन्विक्शन” के तहत अभियोजक व मानिटरिगं सेल द्वारा समन्वय बना प्रभावी पैरवी कर दिलाई जाए अधिकतम व अविलंब सजा। लम्बित विवेचनाओं व प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध कराया जाए तथा महिला व बालिकाओं से सम्बंधित अपराधों में गम्भीरता से कार्यवाही हेतु निर्देश दिये.
सम्बंधित को बिना नंबर प्लेट व त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट लगे वाहनों की सघन चेकिंग, रात्रि गश्त, पैदल गश्त हेतु सख्त निर्देश दिये. आमजनमानस के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाय सहित अन्य महत्वपुर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
महिलाओं व बालिकाओं की समस्या शिकायत को गंभीरता से सुन प्रतिदिन प्राप्त प्रार्थना पत्रों की ससमय जांच कराते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति अभियान (फेज -05) के अंतर्गत महिला बीट अधिकारी ‘शक्ति दीदी’ द्वारा सार्वजनिक स्थानों/कस्बों/गांवों में चौपाल लगा तथा स्कूल, कालेजों में जाकर उन्हें जागरूक करते हुए उनकी हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराया जाए। एंटी रोमियो टीमों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए मनचलों अराजकतत्वों पर नज़र रखी जाए एवं अराजकतत्वों व शोहदों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए। उक्त सहित अन्य आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात चन्दौली कस्बे में पुलिस अधीक्षक चन्दौली व अपर पुलिस अधीक्षक सदर/ ऑपरेशन व समस्त क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी व पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर आमजन मानस में सुरक्षा का एहसास कराया जायें.
समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व समस्त क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहें।