Headlines

बटवा जिलाध्यक्ष चंदौली का भतीजा 93 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टॉप पर रहा

घर पर बधाईयां और शुभकामनाएं देने वालों का लगा रहा तांता 

चन्दौली। बटवा जिलाध्यक्ष चंदौली रामदिलास का भतीजा राज कुसुम विलास “अंश” ने यू. पी. बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 558/600, 93% अंक प्राप्त कर अपने कालेज मोदीनगर इंटर कालेज मुगलसराय में टाप पर रहा।विद्यालय परिवार सहित एस सी/एस टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन चंदौली टीम के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उसके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। राजकुसुम इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया है। वहीं आईएस के क्षेत्र मे जाकर देश सेवा करना चाहता है।



श्री दिलास ने बताया कि मोदी नगर इण्टर कॉलेज में ही उनकी भतीजी यशश्वी कुसुम विलास “यशी” ने भी क्लास 7th में अपने विद्यालय में टॉप किया। “यशी” चिकित्सा के क्षेत्र में डाक्टर बन कर समाज की सेवा करना चाहती है। आज दोनों बच्चों की इस सफलता पर उनके पिता रामबिलास ने ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके कैरियर के क्षेत्र में सफलता दिलाने का संकल्प लिया। वहीं उपस्थित लोगों द्वारा दोनों बच्चों को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया 
 


शुभकामनाएं और बधाई देने वालों में जिला संरक्षक ओमप्रकाश भारती, लल्लन कुमार, सत्यप्रकाश भारती, प्रेम प्रकाश त्यागी, कृष्ण मोहन, जितेंद्र चौधरी, ज्ञान चंद्र कांत एवं विद्यालय परिवार शामिल रहा I 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *