बलात्कार का वांछित आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

4e594ea1d539
चन्दौली,
सकलडीहा। थाना स्थानीय पर पूर्व में दर्ज मु0अ0सं0 49/2024 धारा 376/313/504/506 का वांछित आरोपी अश्विनी कुमार उर्फ राकी पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी पौरा थाना स्थानीय को सोमवार को दोपहर 11:50 बजे अलीनगर तिराहा सकलडीहा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।



कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी द्वारा उक्त के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर बताया गया था कि उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार जैसा जघन्य अपराध किया है और शादी की बात करने पर परिजनों के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देता है,के सम्बंध में मुकदमा उपरोक्त पीड़िता ने दर्ज कराया था। 

जिसके अनुसार उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु स्थानीय पुलिस द्वारा लगातर दबिश दिया जा रहा था, जिसके क्रम में गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल संजय कुमार सिंह और हे0 कां0 बंटी सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें