बालिकाएं किसी भी समस्या के लिए खुद को सशक्त करें- अनंत भार्गव

48768312f24d

अपनी ताकत और कौशल को पहचानें, मानसिक रूप से मजबूत बनें, जरूरत पड़ने पर पुलिस उनके साथ है 

चंदौली। जिले की थाना बलुआ की एंटीरोमियों पुलिस टीम द्वारा वाल्मिकी इंटर कॉलेज में चौपाल लगाकर छात्राओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जागरुक करते हुए उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास व पम्पलेट वितरण किया गया। 

फोटो : अनंत भार्गव बाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ में बालिकाओं को जानकारी साझा करते हुए 

इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक अनंत भार्गव द्वारा बताया गया कि बालिकाएं किसी भी समस्या के लिए खुद को सशक्त करें, अपनी ताकत और कौशल को पहचानें, मानसिक रूप से मजबूत बनें, जरूरत पड़ने पर पुलिस सदैव उनके साथ है। 
 विद्यालय आवागमन के दौरान यदि किसी शोहदे- मनचलें द्वारा परेशान किया जाता है तो तत्काल उसकी सूचना अपने परिजनों और स्थानीय थाना या हेल्प लाइन नम्बरों पर दें, पुलिस द्वारा शोहदों- मनचलों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई की जायेगी. सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया।
साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक रहें 
1.किसी भी अनजान लिंक या अज्ञात नंबर से आए संदेश या कॉल पर अपने बैंक विवरण, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
2.KYC अपडेट, इनाम जीतने, नौकरी या लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी से सतर्क रहें।
3.सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल व आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना पुलिस को या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत दें।
4. पासवर्ड सुरक्षित रखें एवं समय-समय पर बदलते रहें।
5. किसी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएँ, जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके।
6.साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed