बिजली कलेक्शन बूथपर धरना दे रहे ग्रामीण,आफिस छोड़कर कर्मचारी फरार

ab3f51f6e5f1
चंदौली,डीडीयू नगर। शाहूपुरी बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों में इस उमस भरी गर्मी के बीच बिजली विभाग द्वारा निर्धारित शिड्यूल के मुताबिक बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही। अघोषित कटौती के चलते शहरी क्षेत्र में रोजाना 5 से 6 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। 

अघोषित विद्युत कटौती से एक तरफ उपभोक्ता गर्मी से परेशान हैं तो दूसरी तरफ गांव के बच्चे बिजली न होने के चलते बीमार हो रहे है। क्षेत्र के जेई को फोन करनें पर फोन उठाने व विद्युत कटौती की शिकायत का निराकरण करने के लिए परेशान ग्रामीण कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। विभाग के अधिकारियों ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। 
इससे नाराज उपभोक्ताओं ने पड़ाव विजली कलेक्शन बूथपर बैठ कर धरना दे रहे हैं। विभाग के कर्मचारी आफिस छोड़कर फरार हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed