बिजली विभाग की मनमानी और बंदरों के आतंक से किसानों का दैनिक जीवन प्रभावित : पिंटू पाल

66991c33b1cc
गूंगे बहरे और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ 9 से धरना शुरू, समाधान होने तक संघर्ष जारी 

सकलडीहा (चंदौली)। बिजली विभाग की मनमानी और बंदरों के आतंक से किसानों का दैनिक जीवन प्रभावित होने पर गूंगे बहरे और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ किसान नेताओं को 09 मार्च से धरना पर बैठने को बाध्य कर दिया है। यह आंदोलन समस्याओं के समाधान  तक आंदोलन जारी रहेगा।

किसान नेता पिंटू पाल ने बताया कि स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग और अवैध वसूली व बंदरों के आतंक से किसान-मजदूर का दैनिक जीवन काफी प्रभावित हो रहा है और उनके दिनचर्या पर बुरा असर पड़ा है। जिसको लेकर संबंधित विभाग से कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की गई है परंतु उनके द्वारा कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।  
विभाग की उदासीनता को लेकर पूर्व सूचना अनुसार वह किसान यूनियन के साथ 09 मार्च 2026 को सकलडीहा पावर हाउस पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे। जब तक उक्त समस्याओं का ठोस समाधान नहीं होता है तब तक उनका विरोध प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। 
किसानों के हक की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर
जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने बताया कि सकलडीहा क्षेत्र में बिजली विभाग की मनमानी, स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग और अवैध वसूली और बंदरों के आतंक की समस्या नई नहीं काफी पुरानी है और इससे किसान, मजदूर और व्यापारी सभी लम्बे समय से त्रस्त हैं। 
युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान ने बताया कि पहले भू-माफिया, चकबंदी धांधली और सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर प्रदर्शन हुए। हालिया में सकलडीहा क्षेत्र के कुसम्ही गांव में जल निकासी, सड़क , पुलिया निर्माण और बुनियादी सुविधाओं पर धरना किया गया था, जो एसडीएम और विधायक की मध्यस्थता से 03 माह के लिए स्थगित हुआ।उनका यह आंदोलन चंदौली में किसानों के हक की लड़ाई को नया मोड़ दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed