मनिहरा में व्यायामशाला का उद्घाटन

युवाओ का होगा शारीरिक व मानसिक विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में निखरेगी प्रतिभा
चन्दौली। जिले के विकास खण्ड सकलडीहा के मनिहरा गांव में सीएमओ डॉ. वाईके राय और ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने व्यायामशाला का उद्घाटन किया. इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने कहा कि व्यायामशाला में गांव सहित आसपास के युवा व्यायाम कर सेहतमंद रहेंगे. इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा.
मनिहरा गांव स्थित अवधूत भगवान कीर्ति स्थल पर ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह की ओर से राज्य वित्त और मनरेगा मद से करीब 20 लाख की लागत से ओपन व्यायामशाला का निर्माण कराया गया है. जहाँ युवा सुबह और शाम कसरत कर सेहतमंद होंगे. ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि व्यायामशाला का निर्माण कराने का मकसद गांव और क्षेत्र के युवाओं के शारीरिक विकास कराना था. इससे इनके प्रतिभा का निखार होगा.
भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार युवाओ को लेकर गंभीर है. यही कारण है कि शहरों की तरह अब गांवो में भी विभिन्न सुविधाए उपलब्ध कराई जा रही है. व्यायामशाला से युवा अपने को सेहतमंद और फिट रख सकते है. इस मौके पर सोनू सिंह, टुनटुन सिंह, डब्बू सिंह, रणविजय सिंह, राहुल सिंह सहित अन्य लोग रहे।