मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के 83 आवेदनों में 15 अपात्र

b369894acb08
चंदौली,
सकलडीहा, शासन की ओर से मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में बलिया जनपद में  हुई बड़े पैमाने पर हुई लापरवाही और कार्रवाई को लेकर विभागीय अधिकारी अलर्ट है। सोमवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के लिये ऑनलाइन किये गये आवेदनों की जांच पड़ताल की गयी तो प्राप्त कुल 83 आवेदनो में 15 अपात्र कर दिया गया। आगामी 14 फरवरी को सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह समारोह है।


फोटो: सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर सामुहिक विवाह के आवेदन कर्ताओं की अभिलेखों की जांच करते टीम


 इस क्रम में सकलडीहा ब्लॉक में बुधवार को सामुहिक विवाह होना है। विवाह के लिये विकास खंड के विभिन्न गांव से कुल 83 आवेदन ऑन लाइन प्राप्त हुआ है। विकास खंड प्रशासन की ओर से सभी आवेदनकर्ताओं को लड़का लड़की पथ को बुलाकर अभिलेख के साथ उम्र, जाति, निवास और आधार सहित अन्य अभिलेखों का गहनता से जांच टीम द्वारा किया गया। जिसमें पांच आवेदन कर्ताओं ने शादी करने से मना कर दिया। चार आवेदनकर्ता की पूर्व में शाही हो गयी थी। दो लड़की पक्ष और चार लड़के पक्ष का उम्र कम होने पर अपात्र कर दिया गया।

इस बाबत बीडीओ केके सिंह ने बताया कि विवाह के लिये किये गये आवेदन पत्रों की जांच किया गया। जिसमें पन्द्रह अपात्र पाये गये। शेष की शादी से पूर्व एक बार फिर जांच कराया जायेगा। जांच टीम में एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता,बीओ डीवीडी रजनीश पांडेय,पटल सहायक विजय कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें