Headlines

युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, जाँच मे जुटी पुलिस

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

डीडीयू नगर(चन्दौली) क्षेत्र के रेलवे लोको कालोनी स्थित पुराने डाकघर के पास शनिवार की सुबह 22 वर्षीय युवक सफेद टीशर्ट और नीला जींस पैंट पहने का रक्तरंजीत शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

 

मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही। शव के पास मोबाइल शराब की बोतल गिलास,ब्लेड पड़ा मिला । सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि फिलहाल गला रेत कर हत्या की जाने की आशंका की जा रही है l मोबाइल पर फोन करने पर आईडी मे पंकज चतुर्वेदी का नाम आ रहा है l फॉरेन्सिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है l

 लोंगो का मानना है कि स्टेशन पर वेंडरिंग का काम करने वाला व्यक्ति काली महाल निवासी पंकज चतुर्वेदी है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *