यूपी में मेटिस के साथ मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने किया प्रवेश

55f4f85c0a39

आईसीयू और आधुनिक सर्जिकल सुविधाओं से है लैस, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

चंदौली, सटीक संवाद। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मेटिस-द मेडिसिटी हॉस्पिटल के साथ रणनीतिक नैदानिक साझेदारी कर मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने औपचारिक प्रवेश किया है. जो आईसीयू और आधुनिक सर्जिकल सुविधाओं से है लैस है. इस साझेदारी से मारेंगो का नेटवर्क अब 1700+ बेड और 5 अस्पतालों तक विस्तृत हो गया है. इससे आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा.

200 बिस्तरों वाला मेटिस हॉस्पिटल पूर्वांचल, पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक उन्नत तृतीयक देखभाल केंद्र है, जो मॉड्यूलर ओटी, 24×7 इमरजेंसी, आईसीयू और आधुनिक सर्जिकल सुविधाओं से लैस है. भविष्य में इसे 350 बेड तक विस्तार देने की योजना है.

अब मेटिस का संचालन मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स के हाथ में होगा, जिससे तकनीकी दक्षता, गुणवत्तापूर्ण प्रशासन और रोगी-आधारित देखभाल प्रणाली लागू होगी. इससे आसपास के जिलों के मरीजों को सुपर-स्पेशलिटी सेवाएं किफायती और सुलभ रूप में मिल सकेंगी.
मारेंगो के सीईओ डॉ. राजीव सिंघल ने इसे उत्तर भारत में विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया. वहीं, मेटिस निदेशक अभिषेक तुलसियान ने इसे स्थानीय मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की नई शुरुआत करार दिया.
मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स उच्च स्तरीय देखभाल, प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम और “रोगी-प्रथम” दृष्टिकोण के साथ भारत सहित सहयोगी देशों में हेल्थकेयर को नई ऊंचाई दे रहा है.
इस साझेदारी से चंदौली व पूर्वांचल क्षेत्र को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य सेवा का बड़ा लाभ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed