रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएसन ने जरूरतमंदों में कंबल बांटा

जरूरतमंदों की मदद करना पुनीत कार्य- जिलाधिकारी
चन्दौली, नौगढ़। रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के सदस्यों ने बाल्मीकि सेवा संस्थान नौगढ़ के छात्रावास के बच्चों, चिकनी गांव के ग्रामीणों, प्राथमिक विद्यालय देवखत में स्थानीय ग्रामीणों में जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे के हाथों कुल 600 कंबल बांटा.
इस मौके पर जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने सरकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. वहीं मौजूद लोगों से अपनी किसी भी समस्या के लिए जिला मुख्यालय को सूचित करने का आग्रह किया एवं उसके समाधान का भरोसा दिलाया. रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष डी एस मिश्रा ने सभी को अपने बच्चों को शिक्षित करने एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया.
कंबल वितरण कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी नौगढ़ कुंदन रतन कपूर एवं तहसीलदार सतीश कुमार व रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के सदस्यों में डी एस मिश्रा, राकेश जायसवाल, शैलेन्द्र कुमार सिंह, सुरेश पटेल, सुरेन्द्र सोनी, रवि गुप्ता, पियूष अग्रवाल ,अंकित सिंह की ग उपस्थित रहे।