राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में सैनिकों का योगदान अमूल्य है: प्राचार्य

6b7500988036

सकलडीहा पीजी कॉलेज में संगोष्ठी, पुलवामा शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि

सकलडीहा (चंदौली)।पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं सुरक्षा चेतना को सुदृढ़ करना रहा।

फोटो: प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय शहीद जवानों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए 

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अमित कुमार, सहायक प्राध्यापक, रक्षा अध्ययन विभाग, किसान पीजी कॉलेज (बस्ती) उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने पुलवामा हमले की पृष्ठभूमि, भारत की आतंकवाद विरोधी नीति तथा सशस्त्र बलों के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि पुलवामा जैसे कायरतापूर्ण हमलों ने देश की सामूहिक चेतना को झकझोरा है और आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े विषयों को गंभीरता से समझे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे ने की। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में सैनिकों का योगदान अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर रक्षा अध्ययन प्रभारी प्रोफेसर विजेंदर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की गोष्ठियाँ विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।
कार्यक्रम में प्रोफेसर उदय शंकर झा, प्रोफेसर समीम इमरान प्रोफेसर एमपी सिंह डॉक्टर जगन्नाथ पांडे डॉक्टर इंद्रदेव सिंह डॉक्टर अ मन मिश्रा डॉ मनीष राय बृजेश यादव, श्याम लखन सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा वक्ताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद की चुनौती और नागरिकों की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed