विवादित जमीन को पुलिस ने किया कुर्क

दावेदारी को लेकर गंभीर अपराध की थी आशंका, मा0 न्यायालय के आदेश पर हुई कार्यवाई
चंदौली, बबुरी। थाना की पुलिस टीम ने मौजा सिकरी स्थित गाटा सं0 163 रकबा 1.7850 हे0 व गाटा सं0 152 रकबा 0.2510 हे0 भूमि को कुर्क कर दिया. बीते दिनों मा0 न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट तहसील चन्दौली ने कुर्क करने का आदेश पारित किया था.
विदित हो कि मा0 न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट तहसील चन्दौली के यहां वाद संख्या 6123/2024 योगेन्द्र नरायण सिंह बनाम जीउत बन्धन वगै0 के मध्य गाटा सं0 163 रकबा 1.7850 हे0 व गाटा सं0 152 रकबा 0.2510 हे0 मौजा सिकरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली के मध्य मालिकाना हक व कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा था. दोनो पक्ष विवादित भूमि पर अपनी-अपनी दावेदारी करते हुए आपस में मारपीट कर रहे थे.
उपरोक्त विवाद के सम्बन्ध में पिलर उखाड़ने व मारपीट करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 83/24 धारा 191(2) /191(3) /115(2)/352 /326ई0/ 351(2) /117(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत हुआ था. उक्त भूमि के कब्जेदारी को लेकर पुनः दिनांक 13.11.2024 को उपरोक्त दोनो पक्षो में विवाद होने के कारण मु0अ0सं0 128/24 धारा 190(2)/ 191(3)/ 115(2)/118(1)/351(2)/352 बी0एन0एस0 थाना स्थानीय पर पंजीकृत हुआ. दोनों पक्ष भूमि के कब्जे को लेकर किसी भी समय गम्भीर हत्या जैसा अपराध कारित कर सकते है.
जिसे मा0 न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट तहसील चन्दौली जनपद चन्दौली द्वारा दिनांक 07.12.2024 को कुर्क करने के आदेश पारित किया गया था. मा0 न्यायालय से पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में थाना बबुरी पुलिस द्वारा उक्त भूमि को सोमवार को कुर्क किया गया.
कुर्की करने वाली पुलिस टीम में प्र0 नि0 बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, नि0 अपराध विभूति नारायण राय, उ0नि0 मधुसूदन राय, उ0नि0 प्रमोद कुमार शुक्ला, उ0नि0 मो0 असलम शाह, हे0का0 अशोक यादव थाना बबुरी व लेखपाल माधूरी पाण्डेय तहसील व जनपद चन्दौली शामिल रहे।