विवाहिता का कमरें में लटकता मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

चंदौली। जनपद के बलुआ थाना अंतर्गत नैढीं गांव में शुक्रवार की सुबह विवाहिता 24 वर्षीया गौरी यादव का शव एक कमरे में झूलता हुआ मिला।घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे सीओ सकलडीहा रघुराज व थानाध्यक्ष बलुआ अशोक मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी और जॉच की मांग किया है।
नैढी गांव के रहने वाले सुदामा यादव के पुत्र घूरे यादव का शादी सरौली के गौरी यादव पुत्री स्व0 सुग्रीव यादव से मई 2022 में हुआ था । मृतका के कोई बच्चे नही है । गुरुवार की रात मृतका के पति, ससुर व सास बरामदे में सो रहे थे । गौरी कमरे में चली गयी । शुक्रवार की सुबह कमरे में हुंडी में कपड़े की रस्सी के सहारे विवाहिता का शव लटकता मिला।
बता दें कि एक तरफ ससुराल वालों ने जहां इसे आत्महत्या बता रहे है तो दूसरी तरफ मृतका का भाई इसे दहेज के लिए हत्या बता रहा है और थाने पर तहरीर देकर घटना की जांच की मांग किया है। पुलिस मामले को दर्ज कर अग्रिम कार्यवाहीमें जुट गई। इस संदर्भ में बलुआ थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि भाई के तहरीर पर जांच कर कार्यवाही की जायेगी।