सकलडीहा का प्राचीन शिव सरोवर कूड़ा करकट से पटा

a317e497ff0b
बीते वर्ष लाखों रूपये की लागत से सरोवर के घाट और मन्दिर का सुंदरीकरण हुआ था 

डीपीआरओ द्वारा इसी लापराही पर सफाईकर्मी निलंबित किया गया है 

चंदौली, सकलडीहा। कस्बा के टिमिलपुर का प्राचीन शिव सरोवर कूड़ा करकट से पटा पड़ा है।शिकायत के बाद भी सावन माह में सरोवर की साफ सफाई तो दूर कर्मचारी झांकने तक नहीं पहुंचे।आगामी दिनों जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर कस्बावासियों ने सरोवर की साफ सफाई की मांग किया है।

फोटो: सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर स्थित प्राचीन शिव सरोवर कूड़ा करकट से पटा


ज्ञात हो कि टिमिलपुर में स्थित शिव सरोवर का बीते वर्ष मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत घाट और मंदिर का सुंदरीकरण  किया गया था। बावजूद प्राचीन शिव सरोवर बीते कई दिनों से कूड़ा करकट के अंबार से पटा पड़ा हुआ है। 
 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्रनाथ पांडेय व क्षेत्रीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के पहल पर टिमिलपुर स्थित प्राचीन शिव सरोवर के घाट और मंदिरों का सुदंरीकरण मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत चयन किया गया था।लाखों रूपये खर्च करके सुंदरीकरण किया गया था। 

सरोवर पर डाला छठ,जीयूति पर्व, देवदिवाली, शारदीय नवरात्र में नवदिवसीय झांकी सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम होता है। बीते सावन माह में सरोवर कूड़ा करकट के अंबार से पटा पड़ा था। शिकायत के बाद भी साफ सफाई तो दूर कर्मचारी झांकने तक नहीं पहुंचें। जिसे लेकर डीपीआरओ ने सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद भी मंदिर से लेकर घाट और सरोवर की साफ सफाई शुरू नहीं हो पाया। 

मंदिर के समीप कंपोजिट विद्यालय मार्ग पर भी जगह जगह कूड़ा करकट पड़ा हुआ है। सुबह शाम मंदिर पर जाने वाली महिलाओं ने सरोवर की दुर्दशा देखकर जन्माष्टमी त्योहार से पूर्व साफ सफाई की मांग किया है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने शीध्र ही सरोवर की साफ सफाई कराने का भरोशा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed