वैभव सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलकर चंदौली में एम्स लगाने की मांग की

Uncategorized

रिपोर्ट – राकेश यादव रौशन

चंदौली। जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विवेक सिंह के छोटे भाई और हरिओम हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर चंदौली के निदेशक वैभव सिंह ने बुधवार को भारत सरकार के नव नियुक्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान वैभव सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से चंदौली जिले में एक एम्स लगाने की मांग की, जिससे जनपदवासियों को बेहतर चिकित्सा सेवा मिल सके।



वैभव सिंह ने बताया कि हमारी मांग पर स्वास्थ्य मंत्री जी ने अमल करने की बात कही। वैभव सिंह ने आगे कहा कि हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि कैसे हम अपने गृह, मोहल्ले, जिले, प्रदेश और देश को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *