शराब की अवैध बिक्री और मिलावट पकड़े जाने पर दर्ज होगी एफआईआर: पुलिस अधीक्षक

Uncategorized
चंदौली जनपद के समस्त थानों द्वारा आसपास के शराब की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाकर दी गई चेतावनी

चन्दौली– पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में सरकारी ठेकों-दुकानों पर चेंकिग अभियान चलाया गया। ठेकेदारों एवं सेल्समैनों को मिलावटी अथवा अवैध तरीके से शराब की बिक्री करने पर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।



जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सरकारी ठेकों, दुकानों, बीयर आदि की दुकानों की जांच के लिए बुधवार को अभियान चलाया गया। सभी थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में सभी देशी-अंग्रेजी, बीयर आदि की दुकानों ठेकों पर स्टाक का निरीक्षण किया गया।

दुकान-ठेकों के आसपास मौजूद संदिग्ध लोगों की तलाशी कराते हुए उनकी जांच की गई। सभी ठेकेदारों, सेल्समैनों आदि को चेतावनी दी गई कि यदि उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई अवैध शराब अथवा मिलावटी शराब आदि की बिक्री की जाएगी तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की  कार्रवाई की जाएगी। 

कोई भी मामला सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *