चंदौली में आकाशीय बिजली से एक की मौत 16 झुलसे

Uncategorized
चन्दौली,कंदवा। थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी मुनीब बिंद 45 वर्ष की सीवान में खेत देखने गए थे के दौरान आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अलग अलग गांवो में खेतो में रोपाई करते व घर के बाहर बैठे 16 पुरुष व महिला आकाशीय बिजली से झुलस गए। जिनका  निजी अस्पताल में अपना इलाज चल रहा है।

बुधवार की शाम तेज गरज तड़क व आंधी पानी के साथ आकाशीय बिजली चमक रही थी कि आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मुनीब की मौत हो गई।वही सोनी कुमारी 15 वर्ष खेत में झुलस गई।सिसौड़ा गांव निवासी जीतन चौहान 55 वर्ष व प्रियंका 26 वर्ष घर के बाहर बैठे थे।तभी आकाशीय बिजली के चपेट में आने से झुलस गए।
अदसड गांव में रोपनी करते समय सुराही 50 वर्ष,चानी 28 वर्ष,किरण 18 वर्ष,चंपा 36 वर्ष,माया 18 वर्ष,शकुंतला 35 वर्ष,देवंती 55 वर्ष ,नरदा 20 वर्ष,पोतनी 40 वर्ष, लाली 28 वर्ष,फुलवा 40 वर्ष झुलस गई।
वही सुढ़ना गांव में रोपाई करते भगवानी 60 वर्ष,रीमा कुमारी 20 वर्ष आकाशीय बिजली से झुलस गई।
सभी बिजली से झुलसे पुरुष व महिला अलग अलग निजी अस्पतालों में अपना अपना इलाज करा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *