संस्कृति उत्सव चंदौली का आयोजन

0cc1fb037d75
चंदौली,
मुगलसराय l जनपद के ऐसे कलाकार जिनके अंदर समस्त प्रतिभाएँ छिपी है उन्हें एक मंच पर लाकर जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के द्वारा सेंट जॉन्स स्कूल 40 फीट रोड पटेल नगर में 14 जनवरी रविवार को संस्कृति उत्सव चंदौली का आयोजन किया गया l जिसमें गायन वादन नृत्य में जनपद में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को विजेता होने पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करने का अवसर प्रदान किया गया l
2024 में जनपद चंदौली के प्रतिभागियों के चयन हेतु जज श्री विशाल कृष्णा कथक नृत्य एवं अंशुमान महाराज सरोध वादक एवं श्रीमती उर्मिला प्रधानाचार्य रामकृष्ण बालिका विद्यालय एवं जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी तथा क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी एवं जिला संयोजक संस्कृति विभाग द्वारा नामित सुधीर कुमार पांडे के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा उक्त अवसर पर गायन वादन नृत्य एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई l
गायन में प्रथम स्थान प्रदक्षिणा अग्रहरि सुश्री रिया द्वितीय स्थान एवं प्रतिभा मिश्रा तृतीय स्थान प्राप्त किया लोकगीत गायन में राधेश्याम एवं बिंदु बाबरी को प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान दिया गया नृत्य में सुश्री हर्षिका राज को प्रथम स्थान सुश्री तनीषा सचदेवा को द्वितीय स्थान एवं आदित्य दिव्यांशु और अश्वनी सुमित एवं जहीन राजा के समूह नृत्य को तृतीय स्थान तथा
तबला वादन में भानु शंकर चौबे को प्रथम स्थान प्रदान किया गया l
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए आगामी दिनों में होने वाले मंडलीय कार्यक्रम हेतु आशीर्वचन दिया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed