सड़क चौड़ीकरण में गई जमीन का शीघ्र मुआवजा मिले- के के सोनी

जिलाधिकारी से की मुलाकात, जल्द समाधान का आश्वासन
चंदौली। सकलडीहा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने रोड चौड़ीकरण में व्यापारियों की गई जमीन के मुआवजे का जल्द भुगतान करने, छूटे हुए व्यापारियों के नाम जोड़ने, जोड़े हुए नाम में हुई त्रुटियों को संशोधन करके उन्हे लाभान्वित करने को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे से मिले. जिसपर उन्होंने शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया.
चंदौली सकलडीहा वाया चहनियाँ सैदपुर मार्ग चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों चल रहा है. जिसमें सकलडीहा कस्बा में सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण के लिए बगैर मुआवजा दिए जेसीबी लगाकर मनमाने ढंग से दुकान तोड़े जाने पर बीते डेढ़ माह पूर्व व्यापारियों द्वारा दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया.
कार्य अवरुद्ध होने पर एक्सईएन राजेश कुमार कार्यदाई संस्था के साथ व्यापारियों संग बैठक कर उनकी मांगे सुनी गई. तत्पश्चात एक्सईएन पीडब्लूडी राजेश कुमार ने मौके पर मौजूद इंजीनियर और कार्य दायी संस्था से कहा कि जब तक मुआवजे की कार्यवाही पूर्ण नहीं हो जाती है और व्यापारी संतुष्ट नहीं हो जाते हैं तब तक कार्य अवरुद्ध रहेगा.
वहीं एक्सईएन के आश्वासन पर व्यापारियों का धरना समाप्त हुआ. परन्तु ज्यादा समय बीत जाने के तदोपरांत मुआवजा नहीं मिलने पर जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे से मिलकर व्यापार मंडल अध्यक्ष के के सोनी ने अपनी बात रखी. जिसपर जिलाधिकारी ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया.
इस मौके पर सकलडीहा उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, तहसीलदार अजीत सिंह,पीडब्लूडी विभाग एक्सईएन, मंटू मिश्रा, प्रतिक्षा हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ. अश्वनी कुमार, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।