सरकारी विद्यालय अब कान्वेंट विद्यालय को दे रहे टक्कर : आर्यन सिंह

d47101e112c6
अभिभावकों को अपने बच्चों का नामाकन सरकारी विद्यालयों में कराकर इसका लाभ लेना चाहिए 

चंदौली, सकलडीहा। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी आर्यन सिंह द्वारा शनिवार को विजिट किया गया जिसमें विद्यालय में अवस्थित मूल भूत सुविधाओं और शैक्षणिक विकास, छात्रों के बौद्धिक विकास को देखा गया।


फोटो ! परिषदीय स्कूल नई बाजार में सोनाटा कंपनी के अधिकारियों को सम्मानित करते हुए अध्यापक अरुण रत्नाकर 

सोनाटा के अधिकारी आर्यन सिंह ने विद्यालय के उन्नयन पर संतोष प्रकट किया और बताया की सरकारी विद्यालय अब कांवेंट विद्यालयों को टक्कर दे रहे है।अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराकर इसका लाभ उठाना चाहिए। आगे विद्यालय का कायाकाल्य और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने में अपेक्षित सहयोग करने की बात कही।



सहायक अध्यापक अरुण रत्नाकर ने माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और बताया की विद्यालय की भौतिक संसाधनों में जो उपलब्धता हुई है उसमें सोनाटा फाइनेंस का अहम योगदान है जिसके वजह से नामांकन और शैक्षणिक स्तर में भी काफी सुधार हुआ ।

इस दौरान विवेक सिंह, जमील अहमद, धर्मराज प्रसाद, ज्योति भारद्वाज, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, मृत्युंजय कुमार सहित विद्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed