हाई टेंशन तार की चपेट मे आई युवती की मौत

9c13ca4c3319
बिजली विभाग की घोर लापरवाही से गई जान 

काफी दिनों से छत से होकर गुजरा है हाई टेंशन तार

चन्दौली, जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के नरैना गाव में हाई टेंशन तार की चपेट मे आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई. गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया. सूचना पर एसडीएम अनुपम मिश्रा सीओ रघुराज व कोतवाल संजय सिंह के आपदा राहत कोष से पांच लाख रूपये मुआवजा दिलाने व तार को हटवाने का आश्वासन पर ग्रामीण शान्त हुए और पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा.


फोटो : तार की चपेट मे आई युवती 

ग्रामीणों का आरोप है कि नरैना गांव में छत के ऊपर से होकर हाईटेंशन का तार गुजरा है. जो काफी दिनों से लटकता रहा. इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से किये जाने के बाद भी ठीक नहीं कराया गया. जिससे छत पर चढ़कर सब्जी तोड़ रही सागर राम की 15 वर्षीय पुत्री मनीषा चपेट मे आई है. जिसका जिम्मेदार बिजली विभाग है.

फोटो : सड़क जाम के बाद जुटी पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ 


जिसकी घोर लापरवाही से युवती की जान गई है, का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराने, लटकते तार को तत्काल हटवाने और मुआवजा दिलाने को लेकर सड़क जाम कर दिया. 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों को इस घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को हाईटेंशन तार हटवाने और आपदा राहत कोष से पांच लाख रुपए मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए दिया. तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा बाद अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed