08 बिछड़े दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी

0fb461196c31
वर्ष 2024 में अब तक कुल 219 परिवारों को एक कराया गया।

चंदौली। महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है। जिसके क्रम में ऐसे ही 08 परिवार से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझा बुझाकर पति/पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया।


फोटो: थाना/परिवार परामर्श केन्द्र अलीनगर बिछड़े परिवारों को एक कराती हुई प्रियंका सिंह


थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र पर दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये दोनों पक्ष को आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये। जिसके बाद पति/पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया।


महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास द्वारा वर्ष 2024 में अबतक कुल 219 परिवारों को मिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *