125 शिक्षक व छात्र- छात्राओं ने प्राकृतिक परीक्षण कराया

84ffed01474b
अटल जी एवं सुशासन पर प्रतियोगिता आयोजन, विजेता पंडित कमला पति राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में प्रतिभाग करेंगे.

रिपोर्ट ! अखिलेश कुमार ‘अक्की‘ 

चंदौली, धानापुर। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अभियान ‘देश का प्राकृतिक परीक्षण’ के तहत शुक्रवार को जीवक आयुर्वेद मेडिकल एवं हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर कमलापुर अकौना चंदौली के डाक्टरों की टीम यथा डॉ० दिनेश कु० शर्मा, डॉ० श्रद्धा सिंह, डॉ० उमेश भारती और डा0 अमित कुमार सिंह के द्वारा महाविद्यालय स्टाफ व छात्र छात्राओं का प्राकृतिक परीक्षण किया गया. तथा स्वास्थ्य जागरूकता की टिप्स दी गयी। इस परीक्षण अभियान से लगभग 125 शिक्षक और छात्र छात्राएं लाभान्वित हुए.


फोटो : शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर मे स्वास्थ्य जागरूकता में मौजूद शिक्षक और छात्र- छात्राएं 

साथ ही महाविद्यालय में उ० प्र० शाजन के निर्देशानुलर ‘भारत रत्न श्री अटल विहारी बाजपेई’ के जन्म दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता विषय “अटल जी एवं सुशासन” तथा अटल जी के प्रमुख कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान उत्कर्ष सिंह, अर्चना व पिंकू रहे. काव्यपाठ में प्रथम स्थान पर अर्चना, द्वितीय स्थान पर सत्यप्रकाश तथा तृतीय स्थान पर शिवाजी रहे.निर्णायक मण्डल में डॉ० सरोज कु० पाण्डेय, डॉ० प्रवीष भारती, डॉ० प्रवेश कुमार रहे.



महाविद्यालय में कामता प्रसाद विद्यार्थी सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए प्रथम सेमेस्टर की मुस्कान, द्वितीय स्थान पर पंचम सेमेस्टर की आराधना और तृतीय स्थान बीए प्रथम सेमेस्टर की अंजनी विजेता रही.  रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक क्लब के संयोजक डॉ. लल्लन भारती के निर्देशन में हुआ तथा डॉ सरोज कुमार पांडेय, डॉ. संदीप कुमार यादव, डॉ प्रवेश कुमार निर्णायक मंडल के सदस्य रहे. उक्त सभी विजेताओं को प्राचार्य प्रो. (डॉ) सुभाष राम ने अग्रिम शुभकामनाओं के साथ बधाई दी.

काव्यपाठ और भाषण प्रतियोगिता के विजेता दिनांक 21.12.2024 को पंडित कमला पति राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में प्रतिभाग करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed