14 किग्रा गांजा के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार

e92b4d8fe7cc
वाराणसी में भांग की दुकान पर देने जा रहे थे बेचने 

चंदौली, जनपद की थाना मुगलसराय की पुलिस ने दो गांजा तस्करों के कब्जे से कुल 14 किग्रा गांजा बरामद किया है. जिसके आधार पर थाना हाजा पर लाकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है.



पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर नियंत्रण रखने और अपराधियों की नकेल कसने हेतु लगातार चेकिंग अभियान चला रही है इसी क्रम में सोमवार को शाम 5 बजे टेंगरा मोड़ के 400मीटर पहले से दो युवकों को दो ट्रॉली बैग के साथ पैदल बनारस की ओर जाते हुए देखा. संदेह के आधार पर पूछताछ करने और चेकिंग के दौरान दोनों ट्रॉली बैग से 7-7 किग्रा गांजा बरामद किया. जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 424/2024 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया.

पूछताछ में दोनों तस्कर अपना नाम सोनू शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा नि0 ग्राम फिरोसापुर थाना जंगीपुर जिला गाजीपुर उम्र 23 वर्ष व सद्दाम हुसैन पुत्र असलम हुसैन निवासी ग्राम इकरा कूडवा थाना सादात गाजीपुर उम्र 24 वर्ष बताया. दोनों ने बताया कि वह वाराणसी में भांग की दुकान पर गांजा की सप्लाई करने जा रहे थे कि उन्हें बीच में ही पकड़ लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *