24 से 26 जनवरी तक मनेगा उत्तर प्रदेश दिवस

55a3e40c16fb
उत्तर प्रदेश विकास व विरासत प्रगति पथ पर है’’ थीम पर होगा आयोजन

भिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर दी जायेगी योजनाओं की जानकारी, 

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आगामी 24 से 26 जनवरी 2025 की अवधि में ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2025’’ को समारोह पूर्वक आयोजित किये जाने के संबंध में विकास भवन में बैठक आयोजित हुई. 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस दिनांक 24 जनवरी 2025 के उपलक्ष्य में जनपद में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ का गरीमामयी आयोजन जनसहभागिता के साथ किये जाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन को उत्साहपूर्वक सफल एवं सुव्यस्थित ढंग से मनाये जाने के संबंध में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
उन्होंने बताया कि जनपद में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन नियामताबाद स्थित डीपीआरसी भवन में दिनांक 24 से 26 जनवरी 2025 तक किया जाएगा. वर्ष 2025 के ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस’’ आयोजन का मुख्य थीम ‘‘विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश’’ है. इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी ने निवेश एवं रोजगार पर आधारित कार्यक्रमों का प्रमुखता से आयोजन किये जाने के संबंध में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया. 
मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, रोजगार, समाज कल्याण, प्रोबेशन, कौशल विकास, खेल सहित अन्य विभागों को विभाग से सम्बंधित संचालित जन कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं/उत्पादों का स्टाल लगाकर बैनर/पोस्टर आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने एवं जन सामान्य को योजनाओं से सम्बंधित जानकारी देने के निर्देश दिये.
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, उपायुक्त उद्योग, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *