8.39 करोड़ श्रमिक नई मजदूरी दर से बनेंगे आत्मनिर्भर, बदलेगा जीवन स्तर- अनिल राजभर

उत्तर प्रदेश में भी न्यूनतम मजदूरी दरे जल्द लागू होगी
चंदौली,सकलडीहा, केंद्र सरकार ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. जिसमे अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर 783 रुपये प्रतिदिन, अर्द्धकुशल के लिए 868 रुपये प्रतिदिन, कुशल लिपिक एवं शस्त्र रहित चौकीदार के लिए 954 रुपये रोजाना तथा उच्च कुशल एवं शस्त्र सहित चौकीदार के लिए 1035 रुपये रोजाना होगी. जिससे प्रदेश के पंजीकृत 8 करोड़ 39 लाख श्रमिकों को काफी लाभ होगा.
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने केन्द्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शीध्र ही श्रमिकों के लिए बढ़ी न्यूनतम मजदूरी दर लागू करेगी. नई मजदूरी दरें एक अक्तूबर से केन्द्र सरकार की ओर से लागू हो गयी है.केन्द्र सरकार के इस फैसले से मजदूरों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव होगा है. मजदूर अब आत्मनिर्भर के साथ आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगे.
6 हजार कामदार श्रमिकों को विदेशों में भी मिलेगा काम
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि मेरे श्रम मंत्रालय की ओर से बीते वर्ष 5000 हजार मजदूरों को विदेशों में भेजा गया है. 1500शेष है उन्हें भी भेजने की प्रक्रिया चल रही है. इसके अलावा 6000 नये कामदारो को विदेश भेजा जायेगा. एक मजदूर को एक लाख 38 हजार रूपये एक माह का मानदेय मिलेगा. इसके लिये श्रम विभाग में श्रमिको को पंजीयन कराना होगा. तत्पश्चात श्रममंत्रालय उत्तर प्रदेश की ओर से श्रमिकों को अवगत कराया जायेगा.
इन लोगों को मिलेगा बढ़ी दरों का लाभ
कुशल श्रमिक, अर्धकुशल,साधारण मजदूर, मनरेगा, भवन निर्माण, श्रमिक, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन ,खेतो में काम करने वाले मजदूरों को बढ़ी मजदूरी का लाभ मिलेगा. बढ़ी हुई न्यूनतम मजदूरी से कम देने वालों के खिलाफ अपराधिक कार्रवाई की जायेगी.