बॉलीबॉल में रामदरबार को हराकर मेंढान ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

88ed4d3f9342
विजेता व उपविजेता टीम ट्रॉफी व नगदी से सम्मानित, तीन दर्जन क्षेत्रीय व जनपदीय टीम प्रतियोगिता में शामिल हो मचाया धमाल
चंदौली, कमालपुर। ब्रह्म बाबा मंदिर जनौली के समीप दो दिवसीय स्वर्गीय जीतबहादुर सिंह बॉलीबॉल प्रतियोगिता सोमवार को देर शाम समाप्त हुई. फाइनल मैच में मेंढान की टीम रामदरबार की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया लिया. मुख्य अतिथि पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

बॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल तीन दर्जन क्षेत्रीय व जनपदीय टीमों ने प्रतिभाग किया. इसमें एवती, जनौली, रामरूपदासपुर, कपसीया, कुचौरा, सकलडीहा, रानेपुर, गाजीपुर, वाराणसी, फैजाबाद, चहनिया, चन्दौली, कमहरिया, जमानिया, डीएलडब्ल्यू, असना, मिर्जापुर, दिघवट, भरछा, बसगांवा, युवराजपुर, कासिमाबाद, रामदरबार, सौरी, मेंढान आदि टीम शामिल रहे.
सेमी फाइनल मेंढान की टीम ने 21-16,21- 18 अंक बनाकर मिर्जापुर को, रामदरबार की टीम ने 21-18, 21-17 अंक बनाकर कासिमाबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मैच मेंढान की टीम व रामदरबार की टीम के साथ हुआ. इसमें मेंढान की टीम ने 25-19, 25-13 अंक बनाकर राम दरबार की टीम को हराकर ट्रॉफी पर जीत हासिल किया. 
खेल प्रेमियों ने मौके मौके पर ताली बजाकर
खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया. पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।टीम भावना से खेला गया खेल हमेशा जीत सुनिश्चित कराती है।वही उन्होंने अतिथियों, समिति सदस्यों व खिलाड़ियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, नंदकुमार पांडेय,संदीप सिंह फौजी,अजीत पांडेय,अक्षय सिंह मिंटू, बांके सिंह, टप्पू सिंह,रामजी तिवारी ,श्रीराम चौबे, सिंटू सिंह, गोलू सिंह, रोशन सिंह, मुलायम सिंह, रिंटू सिंह, सोनू सिंह, बाचा पाल, ब्रह्मदेव सिंह,सुनील विश्वकर्मा, रामप्रकाश खरवार, मंजीत सिंह, आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *