लाख प्रयास के बावजूद भी नहीं रुक रही तेल कटिंग

1e602e7f0f98

चोरी का नेटवर्क अभी भी सक्रिय, सीबीआई ने भी कई आरोपी जेल भेजे

चंदौली जिले के अलीनगर क्षेत्र में टैंकरों से तेल चोरी का अवैध कारोबार लंबे समय से जारी है, और पुलिस के कई प्रयासों के बावजूद यह पूरी तरह रुक नहीं पाया। रविवार को भी टैंकर से चोरी के जुर्म में प्रमोद चौहान पुत्र मुराहू चौहान को पकड़ कर जेल भेजा गया है।

अलीनगर और आसपास के इलाकों जैसे सरेसर में वर्षों से इंडियन ऑयल डिपो के टैंकरों से डीजल-पेट्रोल चोरी हो रही है। हाल ही में स्थानीय थाने का कारखास संलिप्त पाया गया था। सीबीआई ने भी पहले छापे मारे और कई आरोपी जेल भेजे, लेकिन घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही।
फरवरी में एडीजी वाराणसी की टीम ने अलीनगर में बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें 950-1000 लीटर से अधिक चोरी का तेल, दो टैंकर, दो कारें और उपकरण जब्त हुए। आठ आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि स्थानीय पुलिस को कार्रवाई से बाहर रखा गया।
स्थानीय पुलिस पर तेल माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं, और चोरी का नेटवर्क अभी भी सक्रिय प्रतीत होता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे छापेमारी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *