विधायक सुशील सिंह ने मुख्यमंत्री से धान खरीद में बढ़ोत्तरी व सड़कों के सुंदरीकरण का उठाया मांग

ef2c7d826686
चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर चन्दौली में किसानों के धान खरीद में बढ़ोत्तरी करने व सड़कों के सुंदरीकरण करने का मांग पत्र सौंपा. 

फोटो : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करते हुए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह 


उन्होंने मांग किया कि धान का कटोरा चन्दौली में किसानों के धान खरीद प्रति हेक्टेयर 56 क्विंटल से बढ़ाकर 75 से 80 क्विंटल किया जाये. वही जनपद में तीन मार्गो का सुंदरीकरण व चौड़ीकरण करने का मांग किया. ताकि किसानों को अपने परिवार का भरण पोषण व मार्ग पर चलने में कोई समस्या न हो सके. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक के मांग पत्र को पूरा करवाने का आश्वासन दिया. 

विधायक सुशील सिंह ने कहा जनपद चन्दौली में धान की पैदावार बहुत ज्यादा होती है. इसलिए चन्दौली जनपद को धान का कटोरा कहा जाता है. यहां पर लगभग 80 से 90 प्रतिशत लोगों की आजीविका का मुख्य साधन कृषि है. जिसमें धान की फसल का बहुत बड़ा योगदान होता है. जबकि नियमानुसार प्रति हेक्टेयर 56 क्विंटल धान ही किसान बेच सकते है. वही जनपद चन्दौली में धान की उत्पादकता प्रति हेक्टेयर 75 से 80 क्विंटल है. ऐसे में किसानों को प्रति हेक्टेयर 56 क्विंटल धान बेचने के उपरांत 19 से 23 क्विंटल धान प्रति हेक्टेयर औने पौने दाम पर बेचना पड़ता है. 
जिससे किसान व उनके परिवार को जीवन यापन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसलिए सभी किसानों के धान खरीद प्रति हेक्टेयर 56 क्विंटल से बढ़ाकर 75 से 80 क्विंटल करने की जरूरत है. वहीं जनपद में कंदवा से ककरैत मार्ग, तुलसी आश्रम से धीना डेढ़गांवा होते हुए जमानिया बार्डर तक, कमालपुर बाजार से रमरजाय महुजी मार्ग तक सड़कों का सुंदरीकरण व चौड़ीकरण कराना जरूरी है. 
इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र दिया गया. जिस पर उन्होंने किसानों व ग्रामीणों के हित को देखते हुए सहमति के साथ आश्वासन दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *