डीसी मनरेगा ने अगहर बीर बहुरिया नदी में हो रहे जीर्णोद्धार का निरीक्षण कर जाना हाल

e9d2c4083cf8
चन्दौली,
सकलडीहा। विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दिघवट मे पूर्व से चल रहे अगहर वीर बहुरिया नदी के जीर्णोद्धार कार्य का शुक्रवार को डीसी मनरेगा रविंद्र चतुर्वेदी और बीडीओ के.के.सिंह ने निरीक्षण कर हाल जाना।

फोटो : दिघवट गांव स्थित अगहर बीर बहुरिया नदी के चल रहे जीर्णोद्धार का निरीक्षण करते डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी बीडीओ के के सिंह 

बीडीओ के के सिंह ने बताया कि रॉयल ताल से निकली लगभग 15 किमी रेंज की दिघवट, कटसिल, नोनार, महेसुआ, नागनपुर से होते हुए पूर्वी महाईच व पूर्वी नरवन परगना को जोड़ने वाली अगहर बीर बहुरिया नदी को अस्तित्व में लाने साथ ही किसानों को सिंचाई कार्य में अवरोध न हो को देखते हुए जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसको अस्तित्व में लाने सिंचाई हेतु नदी में  पर्याप्त पानी प्राप्त हो सके और किसानों को कोई असुविधा न होने पाये, को लेकर विकास खण्ड द्वारा 37.94 लाख का बजट पास हुआ है  

इस दौरान ए पी ओ अभिनव पाण्डेय , तकनीकी सहायक मनोज पाण्डेय, उमेश श्रीवास्तव, रोजगार सेवक डिम्पल, रेखा शर्मा , प्रधान दिघवट अनीता राजभर और मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *