मतदान करना लोगों का संवैधानिक अधिकार : विनीता अग्रहरि

321516860ddd
आगामी 01 जून को मतदान करने को लोगों को किया प्रेरित 

रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन

चन्दौली,
चहनियां। विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष चंदौली विनीता अग्रहरी ने सैयद सरफराज पहलवान के नेतृत्व में शुक्रवार को चहनियां क्षेत्र के मारूफपुर, नैढी, बड़गावां, नदेसर, तिरगावा आदि दर्जनों गांवों के मतदाताओं से आगामी 01 जून को मतदान करने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने विनीता को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।



 विनीता अग्रहरी ने लोगों से सम्पर्क कर कहा कि मतदान करना सभी लोगों का संवैधानिक अधिकार है। यह भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती है कि यहां सभी छोटे बड़े लोगों के मतों का महत्व एक समान है। पांच साल में एक बार यह अवसर मिलता है, अतः सभी को मतदान की गंभीरता को समझते हुए मतदान जरूर करना चाहिए। वहीं नैढी में आयोजित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और मारूफपुर में चल रही श्रीराम कथा में पहुंचकर अपने शीश भी नवाए।



सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत सिंह ने कहा कि 01 जून को सभी लोग निष्पक्ष, भयमुक्त और नैतिक मतदान जरूर करें।
इस दौरान पारस यादव, गुड्डू यादव, तस्लीम खान, नेसार खान, रमाशंकर ओझा, डॉ. राजेश कुमार, अलीशेर, राजेश, शिवम मिश्रा, पप्पू मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *