पैदल हाक कर तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 06 गोवंश के साथ दो गिरफ्तार

c6c7fe56e5f3
चन्दौली,धीना। पुलिस टीम द्वारा रविवार को रात्रि गश्त के दौरान जमुर्खा पुलिया के पास से 06 राशि गोवंशो के साथ दो व्यक्तियों लिलधर बिंद पुत्र स्व0 राम पति बिंद उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम किशुनपुरा थाना धानापुर जनपद चन्दौली, व शिवमोहन बिंद पुत्र स्व0 गोपी बिंद उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम कवई पहाड़पुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 36/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। इनके ऊपर जनपद के कई थानों में आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।


फोटो: धीना थाने में पुलिस टीम के साथ लिलधर बिंद और शिवमोहन बिंद 


धीना थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गोवंशो को लेकर मारते पीटते हुए अहिकौरा से जमुर्खा पुलिया होते हुए आगे जायेंगे। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कुछ देर बाद जमुर्खा पुलिया से बारगी से घेर कर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा 06 राशि गोवंशो को बरामद किया गया। पूछने पर बताये कि हमलोग इसे खझरा से बहोरा चन्देल होते हुए खेतो के रास्ते बिहार ले जाकर ऊँचे दामों पर बेचकर अच्छा पैसा कमा लेते हैं ।
 

लिलधर बिंद का आपराधिक इतिहास 

1. मु0अ0सं0 36/2024 धारा /5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना धीना जनपद चन्दौली
2. मु0अ0सं0 18/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
3. मु0अ0सं0 22/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
4. मु0अ0सं0 29/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना कन्दवा जनपद चन्दौली

शिवमोहन बिंद का आपराधिक इतिहास 

1. मु0अ0सं0 36/2024 धारा /5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना धीना जनपद चन्दौली
2. मु0अ0सं0 18/2018 धारा /5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना धानापुर जनपद चन्दौली

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 रमेश यादव, उ0नि0 सतीश प्रकाश, हे0का0 अजय तिवारी, हे0का0 मधुकर उपाध्याय, का0 हरेन्द्र यादव थाना धीना जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *